सुजुकी का मेगा प्लान: 2030 तक भारत में हर साल बनेंगी 40 लाख कारें, जानिए पूरी डिटेल्स
नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- दिग्गज कार निर्माता सुजुकी ने अगले दस सालों के अपने बड़े प्लान में भारत को सबसे आगे रख दिया है। कंपनी की योजना है कि 2030 या उसके बाद तक भारत में हर साल लगभग 40 लाख गाड़ियां बनाई जाएं। सुजुकी अब भारत को सिर्फ अपने देश की जरूरतें पूरी करने के लिए नहीं देख रही, बल्कि यहां से भारी तादाद में गाड़ियां बाहर के देशों में भेजने (एक्सपोर्ट करने) की तैयारी में है। खास बात यह है कि कंपनी सिर्फ एक तरह की गाड़ियों पर भरोसा नहीं कर रही। कंपनी अब हाइब्रिड, सीएनजी, बायोगैस, पेट्रोल और इलेक्ट्रिक, सबको एक साथ लेकर आगे बढ़ेगी।भारत में बनी गाड़ियों की डिमांड हाई सुजुकी के लिए भारत की ताकत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि कंपनी दुनियाभर में जितनी भी गाड़ियां बनाती है, उसमें से आधी से ज्यादा गाड़ियां अकेले भारत में बनती हैं। पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.