बेगुसराय, मार्च 25 -- वीरपुर, निज संवाददाता। नौला निवासी रंजीत सिंह के पुत्र सुजीत कुमार की कथित हत्या के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार की रात नौला में कैंडिल मार्च निकाला। इसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,बुद्धिजीवी और युवा शामिल हुए। कैंडिल मार्च गांव के सभी मुख्य चौक व गलियों,मुहल्लों से होते हुए पंचायत सरकार भवन तक पहुंच समाप्त हुआ। इस दौरान लोगों ने बताया कि हत्या को पुलिस सड़क हादसा बता मामले को रफा-दफा करना चाहती है। जबकि सुजीत की हत्या की गई है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण सुजीत का मोबाइल है जो घटना स्थल से ढाई किलोमीटर दूर जमीन में गड़ा पाया गया है। यह अगर सड़क हादसा होता तो मोबाइल उसके पास मिलता। वहीं मृतक के शरीर पर कोई जख्म का चिन्ह नहीं मिला है। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त नहीं थी। ऐसे में यह मामला पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.