आगरा, मई 25 -- गंजडुंडवारा के सुजावलपुर बिजली घर पर रखे अतिरिक्त पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। समाजसेवी अब्दुल हफीज गांधी व स्थानीय लोगों ने इस ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति सुचारू करने की मांग की थी। विद्युत विभाग के इंजीनियरों ने इस मांग पर संज्ञान लिया। रविवार को विद्युत उपकेंद्र पर रखे अतिरक्त ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी। इस ट्रांसफार्मर के लगने से सुजावलपुर क्षेत्र समेत नगर के विकास नगर, राजेंद्र नगर, मोहल्ला मूलचंद, मोहल्ला मंसूर, मोहल्ला केवल, मोहल्ला घासी, मोहल्ला खैरू, बाज नगर, कैनालरोड, स्टेशन रोड, पंचायती बाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुचारू करने में मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- ग्रिड से सब स्टेशन को पावर कम मिलने के कारण आ रही लो वोल्टेज की समस्या ट्रांसफार्मर के चालू होने से ट्रिप...