प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज। एमएलसी सुरेंद्र चौधरी और निरंजनी अखाड़े के संत व सुजावन देव मंदिर के आचार्य महंत राजीव गिरि ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान जिले की विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। महंत राजीव गिरि ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ नाथ ने आश्वासन दिया है कि सुजावन देव मंदिर को भव्य कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा। सीएम ने सुजावन देव मंदिर में कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना भी की। इसके बाद महंत ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से भी मुलाकात की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.