गंगापार, मार्च 5 -- क्षेत्र के पौराणिक और प्राचीन सुजावन देव मंदिर में होली के दिन बुधवार को पहुंचे भक्तों ने सुजावन की प्रतिमा को दिव्य भव्य रंगों से सजाकर और फूलों से श्रृंगार कर उनके साथ फूलों से होली खेली उसके बाद भक्तों ने भी रंग अबीर गुलाल उड़ाते हुए होली खेली। इस मौके पर देवरिया गांव के प्रधान और सुजावन देव मंदिर के महंत राजीव गिरी, मुख्य पुजारी ज्ञानेंद्र गोस्वामी, जितेन केसरवानी, प्रवीण द्विवेदी, यश गोस्वामी, महेंद्र केसरवानी, अभिषेक गुप्ता, राम आसरे प्रजापति आदि कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...