गंगापार, फरवरी 12 -- ऐतिहासिक सुजावनदेव मंदिर के सौन्दर्यीकरण और मंदिर कॉरिडोर बनाने की मांग को लेकर मंदिर के महन्त राजीव गिरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। महंत के अनुसार मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मंदिर का विकास किया जाएगा। इसी तरह से एमएलसी सुरेंद्र चौधरी के साथ महन्त राजीव गिरी ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से भी मुलाकात किया और उनको अंगवस्त्र सौंप कर सुजावन देव मंदिर आने के लिए आमंत्रित किया। प्रयागराज शहर से 18 किलोमीटर दूर देवरिया भीटा गांव के पास यमुना की दो धाराओं के मध्य स्थित सुजावनदेव मंदिर ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को बरबस आकर्षित करती है। यहां के प्राकृतिक सौंदर्य के चलते कई फिल्मों और धारावाहिकों की शूंटिंग यहां हो चुकी है। लगातार यमुना की लहरों के थपेड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.