बक्सर, फरवरी 1 -- बक्सर। राजपुर प्रखंड के धनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत सुजायतपुर गांव में रविवार को महाबीरी झंडा का आयोजन हुआ। इस दौरान 80 फिट ऊंचे झंडे को ग्रामीणों ने हनुमान मंदिर के प्रांगण से उठा कर पूरे गांव में भ्रमण कराया। इस क्रम में ग्रामीणों में हर्ष और उत्सव का माहौल रहा। बताया कि पूरे गांव के लोगों के सहयोग से इस पूजन का आयोजन होता हैं। वहीं दूरदराज से आए पहलवानों के बीच कुश्ती भी हुआ। मौके पर नित्यानंद सिंह, अशोक सिंह, अरविंद शर्मा, बिपिन सिंह, अभिषेक सिंह, गुंजन सिंह, चुनमुन सिंह, रोहित सिंह, रविशंकर सिंह, अनिल सिंह, पीयूष, नारायण सिंह, विनोद सिंह, कृष्णबिहारी, गोल्डन सिंह, विकाश सिंह, करिया, विनीत सिंह, बलू सिंह, मनोज खरवार, छोटक खरवार, निर्मल व अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.