फतेहपुर, मई 21 -- विजयीपुर। क्षेत्र के सुजानपुर रजबहे में घटवारिन डेरा मजरे रायपुर भसरौल के पास पक्का पुल न होने से ग्रामीणों ने बांस बल्ली का पुल बना लिया है। अब क्षेत्रीय विधायक के मंत्री बनने पर ग्रामीणों ने पक्का पुल बनवाने की मांग की है क्षेत्र के रायपुर भसरौल ग्राम पंचायत के घटवारिन डेरा के पास सुजानपुर रजबहे में पक्का पुल न होने के कारण गांव के लोगों ने बांस बल्ली के सहारे पुल बना लिया था। जिसमें जान जोखिम में डालकर महिलाएं बच्चे व पुरुष आवागमन करते थे। गांव के मोहनलाल निषाद, फूलचंद निषाद, राम आसरे निषाद, मोहनलाल निषाद, रमेश निषाद, फूलचंद्र निषाद, हरिश्चंद्र निषाद आदि ने बताया कि जब नहर में पानी आता है तब बच्चो के आवागमन में खतरा बना रहता है। यह भी पढ़ें- जिले में करोड़ों की लागत से बना एक और पुल का पाया धंसा आसपास पक्का पुल न होने ...