मधुबनी, मार्च 11 -- मधवापुर। प्रखंड क्षेत्र के सुजातपुर गांव में छापेमारी के दौरान बिजली चोरी करने वाले सात लोगों की लाइन काटी गयी। सभी आरोपियों के खिलाफ बिजली विभाग ने पुलिस को आवेदन भी दिया। इसके अलावा 50 हजार रुपये से अधिक का बिल बकाया रखने वाले अकहा गांव में एक व बैरवा गांव में दो बकायेदारों का बिजली सेवा विभाग ने बंद कर दी। छापेमारी की कार्रवाई में अवर प्रमंडल बेनीपट्टी के सहायक विद्युत अभियंता राहुल रमन व मधवापुर जेई सुनील कुमार के साथ लाइनमैन, सुपरवाइजर तथा एमआरसी कर्मियों की मौजूदगी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...