सुजातगंज में युवती ने फांसी लगाकर दी जान
कानपुर, जुलाई 24 -- कानपुर। रेलबाजार में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुजातगंज निवासी मो. वाहिद के चार बच्चे हैं। गुरुवार सुबह वह पत्नी संग काम पर गए थे। भाई-बहन के घर से बाहर खेलने व होने पर 20 वर्षीय बेटी रोशनी ने रोशनदान से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में जब परिजन लौट तो गेट बंद था। आवाज देने के बाद भी नहीं खुला तो उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर घुसे तो रोशनी का शव फंदे से लटका देख सन्न रह गए। परिजनों के अनुसार बेटी की शादी तय हो गई थी। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.