नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- विंड एनर्जी सेक्टर की कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयर पर एक बार फिर निवेशकों की नजर है। यह एनर्जी स्टॉक अपने 52 हफ्ते के लो (Rs.36.31) के बेहद करीब है। इसके बावजूद ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने कंपनी के शेयर पर खरीदारी की राय बरकरार रखते हुए Rs.65 का टार्गेट प्राइस दिया है। ब्रोक्रेज फर्म की रिपोर्ट के अनुसार, Rs.37.60 के भाव के हिसाब से यह करीब 73 प्रतिशत की संभावित तेजी को दर्शाता है। हालांकि, यह ब्रोकरेज का अनुमान है, शेयर में इतनी बढ़त की गारंटी नहीं। दूसरी ओर 12 एनालिस्ट्स के पास सुजलॉन एनर्जी पर कवरेज है, जिनमें से 10 के पास "Buy" रेटिंग है, और दो अन्य के पास "Hold" है। स्टॉक पर नजर रखने वाले किसी भी एनालिस्ट ने इसको बेचने की सलाह नहीं दी है। बता दें सुजलॉन एनर्जी के शेयर शुक्रवार को 3.2% बढ़कर Rs.37.6 पर बंद ह...