नई दिल्ली, जून 24 -- Suzlon energy share: वैसे तो सुजलॉन एनर्जी के शेयर बुधवार को सुस्त रफ्तार में थे लेकिन इसके फ्यूचर को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं तो इस शेयर को लेकर विदेशी निवेशकों की भी दिलचस्पी बढ़ी है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने सुजलॉन एनर्जी को निवेश के लिए सबसे अच्छी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी बताया है। एक अन्य ब्रोकरेज देवेन चोकसी ने भी शेयर के लिए पॉजिटिव रुख अपनाते हुए नया टारगेट प्राइस दिया है। आइए डिटेल में जान लेते हैं।अभी क्या है शेयर की कीमत? सुजलॉन के शेयर अभी अपने 52 हफ्ते के हाई Rs.68 से लगभग 15% नीचे ट्रेड कर रहे हैं। वर्तमान में शेयर की कीमत 60 रुपये से भी कम है। हालांकि, साल 2026 में इस शेयर में 11% से ज्यादा की बढ़त हुई है। मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर पर 'बाय' रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस Rs.65 रखा है, जिसका ...