नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- Suzlon Energy share: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी सुजलॉन एनर्जी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (Q2FY27) के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही के दौरान कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 69% की गिरावट दर्ज की गई है। यह प्रॉफिट 394 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 1279 करोड़ रुपये था। हालांकि, रिकॉर्ड विंड टर्बाइन डिलीवरी के कारण कंपनी के रेवेन्यू में 26% की बढ़ोतरी हुई है। तिमाही नतीजों के बाद अब कंपनी के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी। बता दें कि सुजलॉन के शेयर लंबे समय से बिकवाली मोड में हैं। इस शेयर में गुरुवार को डेढ़ फीसदी तक की गिरावट आई और यह अपने 52 वीक लो के बेहद करीब 36.79 रुपये पर बंद हुआ। अब देखना अहम है कि तिमाही नतीजे के बाद सुजलॉन के शेयर क्या रेस्पॉन्स करते ...