वाराणसी, मार्च 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। परमानंदपुर स्थित मिनी स्टेडियम में गुरुवार को साइकिल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इमसें सुचिता, प्राची और अंशिका ने 100 मीटर साइकिल दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में तीनों खिलाड़ियों ने क्रमशः सब जूनियर, जूनियर और सीनियर बालिका वर्ग में अव्वल रहीं। अंशिका ने नैन्सी को मात्र एक सेकंड के अंतर से हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालक वर्ग में रौनक, अली और फिरोज ने क्रमशः सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्ग में प्रथम रहे। बालिकाओं के 50 मीटर वर्ग की साइकिल दौड़ में आराध्या, शिवानी और आंचल पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में विशाल, शिवम और अंश सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रथम रहें। आयोजक डॉ आशा सिंह ने बताया कि साइकिल दौड़ प्रतियोगिता के दौरान प्रति...