कटिहार, मई 17 -- कटिहार। विपरीत मौसम में भी सुचारू विद्युत आपूर्ति को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने विद्युत विभाग के अभियंताओं के साथ बैठक की। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कटिहार के कार्यपालक अभियंता धीरज कुमार सिन्हा एवं विद्युत सहायक अभियंता आशुतोष कुमार के साथ बैठक कर कटिहार में विशेष कर पावर सब स्टेशन इंडस्ट्रियल एरिया से आंधी,वर्षा एवं ‌ वज्रपात के कारण हो रही अनियमित विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की ‌। कार्यपालक अभियंता ने बताया की आंधी,तूफान,वर्षा एवं वज्रपात के कारण विद्युत आधारभूत संरचना को काफी नुकसान पहुंचा है। कटिहार जिले में लगभग 400 विद्युत पोल टूटा है। जिस कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुआ है। यह भी पढ़ें- पांच दिनों से एग्रीकल्चर फीडर बंद, सिंचाई ठप होने से किसानों की बढ़ी परेशानी इसी क्रम में 33 केवी इंडस्ट...