सुचारू रूप से क्रय केन्द्रों पर की जाए मूंग की खरीद, किसानों को न हो किसी प्रकार की परेशानी
उरई, जुलाई 31 -- उरई। संवाददाता जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में मूंग क्रय केन्द्रों की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में संचालित सभी मूंग क्रय केन्द्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, सुचारु एवं समयबद्ध ढंग से संचालित की जाए।बैठक में बताया गया कि जनपद में वर्तमान में 16 मूंग क्रय केन्द्र संचालित हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी केन्द्रों पर किसानों के बैठने, पेयजल, तौल, भुगतान एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। समीक्षा के दौरान 25 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के लिए नए मूंग क्रय केन्द्र खोले जाने के प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.