उरई, फरवरी 24 -- उरई। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत गेहूं खरीद को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों के बावत जानकारी ली और समय से सुचारू ढंग से गेहूं खरीद शुरू कराने के निर्देश दिए। खाद्य विपणन अधिकारी गोविंद उपाध्याय ने बताया कि जनपद में गेहूं क्रय के लिए कुल 49 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। साथ ही इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 160 रुपये अधिक है। डीएम ने निर्देशित किया कि 17 मार्च से प्रारंभ होने वाली गेहूं खरीद से पहले सभी अनुमोदित क्रय केंद्रों की तत्काल जियो टैगिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही क्रय केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करते हुए केंद्र प्रभारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.