सुचारु बिजली व्यवस्था में कर्मचारियों की कमी से परेशानी
प्रयागराज, मई 25 -- भीषण गर्मी में बढ़ते बिजली फॉल्ट से कर्मचारी भी पस्त हो गए हैं। राज्य विद्युत जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने मैन पावर की कमी दूर करने की मांग उठाई है। कहा कि कई स्थानों पर एक ही अवर अभियंता को दो-दो उपकेंद्रों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही है, जिससे विद्युत व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो गया है। संगठन के अनुसार, शहर के ओल्ड खुसरोबाग उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता को अतिरिक्त रूप से न्यू खुसरोबाग उपकेंद्र का भी दायित्व निभाना पड़ रहा है। संगठन का कहना है कि यदि एक साथ कई फीडरों में ब्रेकडाउन या तकनीकी खराबी आ जाए तो सीमित स्टाफ के कारण प्राथमिकता तय कर कार्य करना पड़ता है, जिससे बिजली आपूर्ति बहाल होने में देरी हो सकती है। यह भी पढ़ें- बिजली संकट से राहत की तैयारी, चास में नए फीडर और सब-पॉइंट पर काम शुरू ग्रामीण क्षेत्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.