इटावा औरैया, अप्रैल 26 -- जसवंतनगर। चौधरी सुघर सिंह वर्ल्ड स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या मनराज कौर नामधारी ने अभिभावकों को स्मार्ट कक्षाओं, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और पूरे वर्ष की शैक्षणिक रूपरेखा की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक कक्षाओं में खेल व गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से पढ़ाई को सरल, रोचक और प्रभावी बनाया जा रहा है, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास और सृजनात्मकता विकसित हो सके। संस्था के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा को तकनीक से जोड़ना बेहद आवश्यक है। उन्होंने भविष्य में विद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स लैब स्थापित करने की योजना साझा की, ताकि विद्यार्थी नई तकनीकों से परिचित हो सकें। यह भी पढ़ें- चिल्ड्...