फतेहपुर, मार्च 23 -- फतेहपुर। सर्व समाज अधिवक्ता संगठन पार्लियामेंट्री बोर्ड के अध्यक्ष केपी सिंह ने पूर्व शासकीय अधिवक्ता सुघर लाल यादव को संगठन का सदस्य मनोनीत किया है। श्री सिंह ने बताया कि सर्व समाज अधिवक्ता संगठन का उद्देश्य जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में सभी समाज के अधिक्ताओं को भागीदारी देना है, ताकि वह अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ सके। यादव समाज से बाबू सिंह यादव को इस बोर्ड के सदस्य थे लेकिन उनके द्वारा संगठन से अलग राह अपनाने के कारण यह पद रिक्त है। यादव समाज को पूर्व में भी अध्यक्ष व महामंत्री समेत महत्वपूर्ण पदो पर अवसर दिया गया है। आगे भी संगठन यादव समाज के सम्मान व भागीदारी के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। इसलिए पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्यों ने निर्णय लिया है कि रिक्त पद पर अधिवक्ता सुघर लाल यादव को नामित किया जाए, जिससे यादव समा...