मोतिहारी, मई 31 -- सुगौली। पुलिस ने विभिन्न मामलों के पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेजा। जिसमें ,मेहवा गांव का वासदेव सहनी,भोला सहनी, श्रीपुर बाजार निवासी आसिक हुसैन, रामनगर बनकट निवासी अमन मियां , मझौलिया थाना क्षेत्र निवासी मुनाफ मियां व शेख अलाउद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व से लंबित वारंट तथा केस के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए सघन कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...