सुगौली: पुलिस की फर्जी वर्दी पहन ठगी करने वाले गैंग का शातिर धराया
मोतिहारी, जून 7 -- सुगौली। पुलिस की वर्दी का रौब दिखाकर लोगों को ठगने और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी थाना के भटहा गांव निवासी अवधेश प्रसाद का पुत्र नितेश कुमार है। गिरफ्तार आरोपी पुलिस की वर्दी में लोगों को रोककर, वर्दी का धौंस दिखाने तथा उनसे अवैध वसूली व लूटपाट का काम करता था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को भटहां से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से पुलिस की स्टार लगी वर्दी, पुलिस की नीले रंग की टोपी, लाल बेल्ट, टॉर्च व ड्रैगन चाकू बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने कई अहम खुलासे किए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नितेश प्रसाद ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने अपने साथियों के साथ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.