रामगढ़, मई 15 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। क्षेत्र के सुगिया में शिव मंडा पूजन धूमधाम से शुक्रवार को आयोजित किया गया। शिव मंडा पूजन समिति के आयोजित इस पूजन में 201 शिवभक्तों ने शामिल होकर अपनी आस्था जताया। पुजारी जनार्दन तिवारी ने विधिवत पूजन संपन्न कराया। इस दौरान सूरज पाहन, देवासी योगेश मुंडा व हनुमान सोहित मुंडा के हाथों पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजन संपन्न कराया। इससे पहले सभी भोक्ता दुखिया बांध तालाब में स्नान करने के बाद नए वस्त्र धारण कर नाचते गाते मंडा में प्रवेश किया। बाद में सभी भोक्ताओं ने अपने पीठ में चुभोए गए कील के सहारे तीस फीट ऊंचे वनसझूला पर झूलकर भोलेनाथ के प्रति आस्था जताया।वहीं नंगे पांव दहकते अंगारों पर भी चले। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पोखलाल मुंडा, विशिष्ट अतिथि मोहरलाल महतो व पुनीत करमाली उपस्थित हुए। अतिथियों का स्व...