बोकारो, मई 12 -- कसमार, प्रतिनिधि । इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा की स्टेट टॉपर छोटी कुमारी को सम्मानित करने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को स्वर्गीय सुगिया देवी फाउंडेशन, गोमिया की टीम खैराचातर स्थित उनके आवास पहुंची और सम्मान समारोह आयोजित कर छोटी को सम्मानित किया। इस दौरान संस्था की ओर से छोटी कुमारी को बुके, उपहार एवं आर्थिक सहयोग प्रदान कर उसका उत्साह बढ़ाया गया। संस्था के अध्यक्ष देवेश यादव के निर्देश पर पहुंचे लालचंद यादव, बबलू जायसवाल, चूरामन यादव एवं बासुदेव यादव ने कहा कि छोटी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि उसकी उपलब्धि उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। यह भी पढ़ें- जैक बोर्ड 2026 में शानदार सफलता पर गुमला में भव्य सम्मान समारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.