धनबाद, जून 12 -- धनबाद में 426 करोड़ की लागत से बनी झारखंड की पहली आठ लेन सड़क पर एक बार फिर सुरक्षा और गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के सुगियाडीह के पास गोल बिल्डिंग से मेमको मोड़ जाने वाले मेन लेन में सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया है। दरअसल सड़क के नीचे से गुजर रही पाइपलाइन में रिसाव के कारण पहले छोटा गड्ढा बना था, जो धीरे-धीरे बढ़ते हुए गोफ का रूप ले चुका है। आसपास दो अन्य गड्ढे भी उभर आए हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह भी पढ़ें- अधौरा बाजार में जलनिकासी का प्रबंध नहींसड़क की स्थिति सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह स्थिति पिछले करीब 15 दिनों से बनी हुई है, लेकिन मरम्मत की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। रात के समय गड्ढे स्पष्ट नहीं दिखने के कारण बाइक और अन्य छोटे वाहन दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।लगातार धंस रह...