एटा, सितम्बर 8 -- मेडिकल कालेज इमरजेंसी में मंगलवार सुबह गंभीर हालत में 75 वर्षीय मोहन सिंह पुत्र दुश्सासन को परिजन गंभीर हालत में लेकर आए। जहां चिकित्सक ने मरीज को जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह मेडिकल कालेज इमरजेंसी में मौजूद मौजूद नाती अगम ने बताया कि सुगर की बीमारी थी। मंगलवार सुबह अचानक शुगर बढ़ गई। उससे बीपी कम हो गया। हालत गंभीर में उपचार के लिए मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर आए। जहां पर उनको जांच के बाद मृत घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि मरीज को लंबे समय से शुगर थी। जिसका नियमित उपचार चल रहा था। मंगलवार सुबह अचानक शुगर बढ़ गई। जिससे उनका बीपी कम हो गया। शुगर बढ़ने और बीपी कम होने से हालत बिगड़ गई। सुबह जब उनको देखा तब उपचार को लेकर दौड़े। यहां आते-आते उनकी मौत हो गई。

एनसीडी क्लीनिक में रोज आ रहे 150 से 200 मरीज...