दरभंगा, जून 6 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। नेत्रम फाउंडेशन के तत्वावधान में कटहलबाड़ी में पहली बार दो दिवसीय अखिल भारतीय दृष्टि दिव्यांग सुगम संगीत महोत्सव व प्रतियोगिता 'अनुगूंज 2026' का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय ने किया। कुलपति प्रो. पाण्डेय ने कहा कि अनुगूंज केवल एक संगीत प्रतियोगिता नहीं, बल्कि दृष्टि दिव्यांग प्रतिभाओं की क्षमता, आत्मविश्वास एवं सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का राष्ट्रीय मंच है। उन्होंने नेत्रम फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे इस अभिनव प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को ऐसे समावेशी प्रयासों को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में जब भी फाउंडेशन अथवा दृष्टि दिव्यांग के हित में उनके या विवि के सहयोग की आवश...