सुगम परिवहन मित्र से रोडवेज का सफर आसान होगा
लखनऊ, अप्रैल 13 -- आम यात्रियों के सफर को आसान बनाने के लिए उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम अब सुगम परिवहन मित्र ऐप के जरिये ड्राइवर-कंडक्टरों की ड्यूटी लगाएगा। ऐप के जरिये एक बार में तीन माह के लिए ड्राइवर-कंडक्टरों की बस ड्यूटी का आवंटन हो जाएगा। उन्हें पहले से ड्यूटी के बारे में पता होगा। इससे बसें तय शेड्यूल से रवाना की जा सकेंगी। उनके निरस्त होने की गुंजाइश खत्म हो जाएगी। ऐप से ड्यूटी लगते ही चालक और परिचालक के पास अगले शेड्यूल का मैसेज पहुंच जाएगा। किसी कारणवश ड्यूटी करने में असमर्थता जताने वाले ड्राइवर-कंडक्टरों के बदले ऐप का सॉफ्टवेयर उनके स्थान पर दूसरे चालक-परिचालकों की ड्यूटी लगा देगा। यह भी पढ़ें- यूपी मार्गदर्शी एप से बस यात्रियों को राहत इस व्यवस्था को जमीन पर उतारने के लिए लखनऊ परिक्षेत्र के करीब ढाई हजार ड्राइवर-कंडक्टरों का ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.