सुगंध दशमी और उत्तम संयम धर्म की आराधना से गूंजा परिसर
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 21 -- नई मंडी स्थित चौड़ी गली के श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में दशलक्षण पर्व के पावन अवसर पर सुगंध दशमी पर्व और उत्तम संयम धर्म की विशेष आराधना पूरी श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। इस दौरान प्रातःकाल भगवान का अभिषेक, शांतिधारा और विधि-विधानपूर्वक विशेष पूजन किया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण और धार्मिक जयघोष से गूंज उठा। उत्तम संयम धर्म का संदेश देते हुए बताया गया कि जैन धर्म में संयम का विशेष महत्व है, जिसका अर्थ मन, वचन और शरीर पर नियंत्रण रखते हुए इन्द्रियों तथा विषय-वासनाओं पर विजय पाना है। क्रोध, मान, माया, लोभ और असंयमित प्रवृत्तियों से दूर रहकर आत्मकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ना ही इस धर्म का मूल संदेश है। यह भी पढ़ें- Agra News: उत्तम संयम धर्म एवं सुगंध दशमी मनायी सुगंध दशमी के अवसर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.