सुगंधित सबौर सोना धान की रोपनी
मधेपुरा, अगस्त 1 -- शंकरपुर। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत स्थापित मॉडल फार्म पर बेहरारी गांव के प्रगतिशील किसान, फार्मर मास्टर ट्रेनर सह पतंजलि जिला युवा प्रभारी उपेन्द्र कुमार योगी के द्वारा देसी व वैज्ञानिक पद्धतियों से पंक्तिबद्ध सुगंधित सबौर सोना धान की रोपनी की गयी। उपेन्द्र योगी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य किसानों को रासायनिक उर्वरकों से दूर कर कम लागत में बेहतरीन सुगंधित एवं पौष्टिक शुद्ध अनाज पैदावार के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि पंक्तिबद्ध रोपनी करने से निराई गुड़ाई करने में आसान होती है और पौधों का बेहतर विकास होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.