भदोही, जून 2 -- गोपीगंज। ब्रम्हांडनायक देवाधिदेव महादेव का पुरुषोत्तम माह के तीसरे सोमवार को सायंकाल सुगंधित पुष्पो से भव्य श्रृंगार कर आरती पूजन की गई। दर्शन-पूजन के लिए जुटी अपार भीड़ के जयघोष से मंदिर परिसर देर रात तक गुंजायमान रहा। सोमवार को अखिल ब्रह्मांड नायक बाबा बड़े शिव,बाबा गोपेश्वरनाथ व बाबा तिलेश्वरनाथ का मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के स्वरुप मे साप्ताहिक महाआरती पूजन के पूर्व सुगंधित पुष्पों व पंच द्रव्य से भव्य श्रृंगार किया गया। भव्य स्वरुप में दर्शन पूजन कर भक्त निहाल हो गए। अलौकिक स्वरुप के दर्शन पूजन के लिए सायंकाल से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे। आरती पूजन के समय पूरा परिसर श्रद्धालु नर नारियों से भर गया। इस दौरान भक्तों से भरा परिसर हर हर बम बम से गूंज उठा। डमरु, शंख व करतल ध्वनि के बीच पुजारी मिठाई लाल गिरी द...