भदोही, अप्रैल 21 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ब्रम्हांडनायक देवाधिदेव का सोमवार को सायंकाल सुगंधित पुष्पो से भव्य श्रृंगार कर आरती पूजन की गई'दर्शन पूजन के लिए जुटी अपार भीड़ के जयघोष से मंदिर परिसर देर रात तक गुंजायमान रहा। सोमवार को अखिल ब्रह्मांड नायक बाबा बड़े शिव, बाबा गोपेश्वरनाथ व बाबा तिलेश्वरनाथ का साप्ताहिक महाआरती पूजन के पूर्व सुगंधित पुष्पों व पंच द्रव्य से भव्य श्रृंगार किया गया। भव्य स्वरुप में दर्शन-पूजन कर भक्त निहाल हो गए। अलौकिक स्वरुप के दर्शन-पूजन के लिए सायंकाल से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे। आरती पूजन के समय पूरा परिसर श्रद्धालु नर नारियों से भर गया। भक्तों से पूरा मंदिर भरने के साथ ही हर-हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान होता रहा। यह भी पढ़ें- श्री गौड़ीय मठ : चंदन शृंगार यात्रा के दूसरे दिन श्रीकृष्ण ने धरा जन...