सुगंधित पुष्पों से सजा बाबा का दरबार,उमड़ा सैलाब
भदोही, जून 30 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बाबा बड़ेशिव मंदिर में विराजमान ब्रह्मांडनायक देवाधिदेव महादेव का भव्य श्रृंगार सोमवार की देर शाम हुआ। महादेव का दर्शन करने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सायंकाल बाबा बड़े शिव, बाबा गोपेश्वरनाथ और बाबा तिलेश्वरनाथ का अलौकिक स्वरूप में सुगंधित पुष्पों व पंच द्रव्य से श्रृंगार कर महाआरती-पूजन संपन्न हुआ।अलौकिक स्वरूप व भव्य स्वरूप में दर्शन पाकर भक्त निहाल हो गए। अलौकिक स्वरूप के दर्शन के लिए सायंकाल से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे। आरती के समय पूरा परिसर नर-नारियों से भर गया। हर हर बम बम के जयघोष और डमरू, शंख व करतल ध्वनि से मंदिर परिसर देर रात तक गुंजायमान रहा। यह भी पढ़ें- भगवान जगन्नाथ के रूप में महादेव का हुआ शृंगार पुजारी मिठाई लाल गिरी ने विधि-विधान से महाआरती की। स्तुति गान के बाद मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.