कन्नौज, मई 16 -- कन्नौज। वट सावित्री व्रत के अवसर पर शनिवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक व्रत रखा। सुबह से ही मंदिरों और वट वृक्षों के आसपास महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की तथा विधि-विधान से परिक्रमा कर कच्चा सूत बांधा।‎पूजन के दौरान रीना मिश्रा, मोनिका,तनु त्रिपाठी,मोनी,सहित दर्जनों महिलाओं ने सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से पूजा का आयोजन किया गया, जहां महिलाओं ने भजन-कीर्तन भी किए। यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा : वट वृक्ष की आराधना कर पति के लंबी उम्र की कामना पूजा स्थलों पर धार्मिक वातावरण बना रहा। महिलाओं का कहना था ...