सुख समृद्धि की कामना के साथ किया हनुमान चालीसा का पाठ
देहरादून, मई 12 -- देहरादून। प्रेम नगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में मंगलवार को सुख समृद्धि की कामना के साथ भक्तों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंदिर के पुजारी के सानिध्य में भक्तों ने प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना कर हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना कर बेसन के लड्डू व बूंदी का भोग लगाया। राम नाम के पाठ के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। हनुमान जी की आरती के साथ जय बजरंगबली का गुण ज्ञान किया। मंदिर में आए भक्तों ने हनुमान जी का आशीर्वाद लिया व सभी को प्रसाद बांटा गया। मौके पर प्रधान सुभाष मांकिन, बलविंदर मैंनी, रवि भाटिया, विक्की खन्ना, भूषण भाटिया, राजेश भाटिया, फकीरचंद, गुलशन मांकिन, विनोद कुमार, संजय भाटिया, शिवानी भाटिया, अवतार कृष्ण आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.