मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आमगोला रोड स्थित सुख शांति भवन में रविवार को ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग एवं रोटरी आम्रपाली द्वारा संचालित साप्ताहिक चैरिटेबल क्लीनिक में चिकित्सकों ने 84 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की। जरूरतमंदों को दवा का भी वितरण की गई। आंख, कान और गला रोग विशेषज्ञ डॉ. बीएल सिंघानिया, जेनरल फिजिशियन डॉ. नवीन कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि प्रिया, चर्म एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. ललन तिवारी एवं होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. फनीश चंद्र ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। रोटरी आम्रपाली के सचिव नवीन त्रिवेदी, वयोश्रेष्ठ समाजसेवी एचएल गुप्ता, बीके महेश, बीके सीता, बीके सीमा ने मरीजों को सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...