मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आमगोला रोड स्थित सुख शांति भवन में ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग एवं रोटरी आम्रपाली की ओर से चैरिटेबल क्लिनिक में रविवार को 52 रोगियों की जांच की गई। डॉ. रामजी प्रसाद, डॉ. नवीन कुमार, आयुर्वेदाचार्य ललन तिवारी व डॉ. फनीश चंद्र ने सेवा दी। मौके पर वरीय चिकित्सक डॉ. बीएल सिंघानिया को सामाजिक सेवा के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। संचालन रोटरी आम्रपाली के पूर्व अध्यक्ष वयोश्रेष्ठ समाजसेवी एचएल गुप्ता ने किया। मौके पर बीके भास्कर, अखिलेश राय, बीके सीमा एवं बीके बबीता ने स्वास्थ्य जांच में सहयोग दिया। यह भी पढ़ें- ब्रह्मकमल शक्ति संस्था के शिविर में सैकड़ों ने कराई जांच यह भी पढ़ें- नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 106 मरीजों की स्वास्थ्य जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...