मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आमगोला रोड स्थित सुख शांति भवन के सभागार में रविवार को ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग एवं रोटरी आम्रपाली की ओर से संचालित साप्ताहिक चैरिटेबल क्लिनिक में 52 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें डॉ. बीएल सिंघानिया, डॉ. रामजी प्रसाद, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. कंचन कुमार, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. ललन तिवारी, डॉ. राजेश कुमार एवं डॉ. फनीश चंद्र ने सेवा दी। मौके पर रोटरी आम्रपाली के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी एचएल गुप्ता, बीके महेश, बीके पुष्पा, बीके लक्ष्मी एवं बीके सीमा आदि थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...