चक्रधरपुर, अप्रैल 1 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर पुरानी बस्ती में छोटे बच्चों ने मंगलवार को परिवार की सुख-शांति और रोग मुक्त रहने के लिए मंगला भिक्षा मांगी। बच्चों ने साफ-सुथरा वस्त्र पहन कर सात घरों में जाकर भिक्षाटन किया। वहीं बच्चों ने तुलसी पौधा के पास पूजा-अर्चना की। पुरानी बस्ती समेत आसपास के मोहल्लों और गांव में 07 अप्रैल को मां मंगला की पूजा की जाएगी। उसी दिन मंगला उषा मनायी जाएगी। इसी को लेकर सप्ताह दिन पहले मंगलवार को बच्चों ने घर-घर जाकर भिक्षा मांगा। मान्यता है कि मांगे गए चावल का पीठा बनाकर खाने से बच्चों का शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.