सुख-शांति और संतान की कामना को स्कंद माता की पूजा की
रिषिकेष, मार्च 23 -- तीर्थनगरी में धूमधाम से मनाई जा रही चैत्र नवरात्र नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा अर्चना हुईऋषिकेश, संवाददाता। तीर्थनगरी ऋषिकेश में चैत्र नवरात्र धूमधाम से मनाई जा रही है। नवरात्र के पांचवें दिन देवी मंदिरों में आस्थावानों की भीड़ उमड़ी। मां के स्कंद माता स्वरूप की पूजा कर श्रद्धालुओं ने संतान और सुख शांति की मन्नतें मांगी। देवी मंदिर मां के जयकारे गूंजते रहे। सोमवार को चैत्र नवरात्र में पांचवे दिन भक्तों ने मां के दर्शन कर केले और केले से बने हलवे का भोग लगाया। मां स्कंद माता के स्वरूप की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मां के दर्शन के लिए तड़के से ही मंदिरों में भक्तों की कतारें लगी रहीं।ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर चौक स्थित दुर्गा मंदिर, त्रिवेणी घाट स्थित दुर्गा मंदिर, शीशमझाड़ी स्थित कात्यायनी मंदिर, दून रोड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.