चाईबासा, जनवरी 2 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। गांव-समाज की सुख-शांति एवं खुशहाली के लिए पूजी जाने वाली मां ठाकुरानी उषा का पर्व शुक्रवार को जगन्नाथपुर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। शुक्रवार को विधि-विधान के साथ मां ठाकुरानी की विदाई एवं प्रतिमा विसर्जन किया गया। मां ठाकुरानी उषा की प्रतिमा 24 दिसंबर (गुरुवार) को डीपासाई से लाकर मुंडाटोला के समीप स्थापित की गई थी। लगातार आठ दिनों तक पुजारी बोनो नायक द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई। विसर्जन के अवसर पर गांव के दर्जनों महिला-पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। प्रतिमा का विसर्जन आदर्श बालक मध्य विद्यालय के पीछे स्थित संतरा पोखर में धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। विसर्जन जुलूस के दौरान मार्ग में कई स्थानों पर घरों के बाहर माता की प्रतिमा को रोककर विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.