आजमगढ़, जून 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। विकास खंड जहानागंज क्षेत्र के शेरपुर कुटी के निकट वीरभद्रपुर हनेवता में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर रामकृष्ण दास जी महाराज की अध्यक्षता में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। काशी के यज्ञाचार्य पं.कपिलदेव शर्मा के नेतृत्व में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधि विधान से यज्ञ कार्य सम्पादित किया जा रहा है। दिन में हवन, पूजन और यज्ञमंडप की परिक्रमा कर श्रद्धालु पुण्य अर्जित कर रहे हैं और देर शाम को रामकथा सुनकर धन्य हो रहे हैं। दिल्ली से पधारे राष्ट्रीय मानस प्रवक्ता कौशल किशोर जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र सुख दुख में समता का संदेश देता है। श्रीराम जी को युवराज पद देने की तैयारी हो गई थी, किंतु मंथरा ने कैकेयी के मन में कुमति का ऐसा बीज बो दिया, जिसके चलते प्रभु श्रीराम...