नई दिल्ली, मार्च 6 -- असम के कार्बी आंगलोंग जिले में गुरुवार शाम को दुर्घटनाग्रस्त हुए सुखोई Su-30 MKI लड़ाकू विमान के दोनों पायलटों ने इस हादसे में अपनी जान गंवा दी है। वायुसेना के आधिकारिक बयान के अनुसार, स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुर्गकर ने इस घातक दुर्घटना में वीरगति प्राप्त की। वायुसेना के अनुसार, सुखोई Su-30 MKI विमान गुरुवार शाम को अपनी नियमित ट्रेनिंग मिशन पर था। विमान ने असम के जोरहाट वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरी थी। विमान का रडार और ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क गुरुवार शाम 7:42 बजे टूट गया। इसके बाद विमान ओवरड्यू (समय पर न लौटने वाला) घोषित कर दिया गया और तुरंत बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। विमान जोरहाट से लगभग 60 किलोमीटर दूर कार्बी आंगलोंग जिले के बोकाजन के अंतर्गत आने वाले दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.