हरदोई, मार्च 8 -- हरदोई, संवाददाता। सुखेता नाले पर निर्माणाधीन पुल के लिए 71.23 लाख रुपये की दूसरी किस्त जारी होने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। करीब 2.40 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह आरसीसी पुल बरेला संपर्क मार्ग पर तैयार किया जा रहा है, जिससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी। हरदोई-बावन-सवायजपुर मार्ग से बरेला को जोड़ने वाले इस पुल के लिए शासन पहले ही 1.69 करोड़ रुपये जारी कर चुका है। इस धनराशि से सेतु निगम ने पुल का मुख्य ढांचा लगभग तैयार कर लिया है। अब जारी हुई नई किस्त से शेष फिनिशिंग कार्य और एप्रोच मार्ग का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। पुल के निर्माण से बरेला के अलावा बावन, मुजाहिदपुर, कमालपुर, इटोरिया और तेरिया समेत करीब एक दर्जन गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। बरसात के दिनों में सुखेता नाले में पानी भर जाने से ग्र...