नई दिल्ली।, जून 13 -- TMC Crisis Updates: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर मचे घमासान के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) बेहद सतर्कता और रणनीतिक रूप से कदम आगे बढ़ा रही है। टीएमसी के कई सांसदों द्वारा केंद्र की एनडीए (NDA) सरकार को समर्थन देने की खुली इच्छा जताए जाने के बावजूद भाजपा जल्दबाजी में कोई फैसला लेने के मूड में नहीं है। पार्टी का पूरा ध्यान फिलहाल पश्चिम बंगाल में अपनी नई सरकार को स्थिरता देने और उसे स्थापित करने पर केंद्रित है। सूत्रों के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस इस समय अपने सबसे बड़े आंतरिक मंथन के दौर से गुजर रही है और उसके कई असंतुष्ट नेता लगातार भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं। हालांकि, इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि भाजपा टीएमसी के सभी बागी नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करने या उन्हें जगह ...