बागपत, अप्रैल 5 -- बुढेड़ा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कालेज में शनिवार को संस्था संस्थापक क्षिक्षाविद चौधरी मुख्तयार सिंह के 47 वें स्मृति दिवस पर स्वस्ति यज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञ के ब्रह्म आचार्य हरबीर सिंह आर्य ने कहा कि हमारी संस्कृति ने सहानुभूति, प्रेम और ममता को आगे बढ़ाया है। ऋषि मुनियों ने वैदिक विचारधारा देकर सुखी जीवन देने का मार्ग बताया है। प्रधानाचार्य कृष्णपाल सिंह ने कहा कि श्रेष्ठ महापुरुषों के जीवन से हमे प्रेरणा लेकर उनके आदर्श मूल्य और सिद्धांतों को आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल परिसर में शिक्षकों व विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प भी लिया। इस दौरान अरूण मलिक, प्रदीप कुमार, प्रवीण कुमार, नेहा चौधरी, पिंकी चौधरी, मांगेराम, नरेश, संदीप चौधरी, प्रदीप चौधरी, कालू प्रधान व कृष्ण प्रधान मौजूद रहे। ...