मधेपुरा, फरवरी 26 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। श्रीनगर थाना परिसर में बुधवार को एसपी संदीप कुमार सिंह ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों के साथ जन संवाद कार्यक्रम किया। इस दौरान उन्होंने थानाक्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली और लोगों को डीआईजी द्वारा नशा मुक्त कोसी अभियान को लेकर जारी की गई सुखा नशा के खिलाफ हेल्पलाइन नंबर देते हुए इस अभियान में जनसहयोग की अपील की। एसपी ने कहा कि सुखा नशा का बढ़ते प्रचलन को रोकने के लिए प्रचार प्रसार के साथ ही जारी की गई हेल्पलाइन नंबर 9060384865 पर ऐसे लोगों की सूचना तत्काल दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस सूचना के बाद भी नहीं पहुंच रहे हैं तो तत्काल उन्हें सूचना दें ऐसे पुलिस पदाधिकारी पर भी कार्रवाई होगी। एसपी ने थानाध्यक्ष राघवेंद्र न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.