सुखा ताड़ वृक्ष कभी भी गिर सकता है रोड पर
जहानाबाद, मई 17 -- किंजर, निज संवाददाता। नगला ग्राम स्थित एनएच 33 के किनारे लगभग आठ नौ सुखा ताड़ का पुराना वृक्ष खड़ा है। सभी ताड़ वृक्ष धीरे-धीरे सूख रहा है और कभी भी सड़क पर गिर सकता है। लंबे-लंबे ताड़ वृक्ष के मुख्य मार्ग पर एकाएक गिरने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस पथ में यात्री वाहनों का दिन भर आवागमन होते रहता है। किसान नेता गोरख सिंह ने वन विभाग से जनहित में सभी सुखा ताड़ वृक्ष को सड़क मार्ग से काटकर हटवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.