सहरसा, मार्च 29 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। प्रखंड के कनरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत घोघसम पंचायत के सुखासनी गांव में शनिवार को रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ समाजसेवी आशीष उर्फ जग्गा यादव ने फीता काटकर किया। इस दौरान भगवान श्रीराम और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहीं। डीजे और बैंड-बाजे के साथ श्रद्धालु जय श्रीराम के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा दोपहर दो बजे उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर से शुरू होकर घोघसम और इजराह गांव का भ्रमण करते हुए देर शाम पुनः वहीं आकर संपन्न हुई। कई संगठनों ने रास्ते में यात्रा का स्वागत किया। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कनरिया थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

हि...