सुखानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्क्रैप लदे ट्रक से 209 लीटर विदेशी शराब बरामद
किशनगंज, मई 18 -- पौआखाली। एक संवाददाता सुखानी थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्क्रैप लदे एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चालक एवं सहचालक को गिरफ्तार कर लिया। मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में छिपाकर शराब की खेप ले जाई जा रही है। इसके बाद सुखानी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में लदे आयरन स्क्रैप के बीच छिपाकर रखी गई कुल 209 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।
बरामद शराब और गिरफ्तारी बरामद शराब में विभिन्न ब्रांड की बोतलें शामिल हैं। पुलिस ने मौके से चालक श्याम सुंदर यादव, निवासी समस्तीपुर तथा सहचालक प्रेम कुमार, निवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.